बलिया में चोरों की करतूत, आरओ प्लांट के 2 सोलर पैनल खोलकर ले भागे

बलिया जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है। चोरों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। नतीजन परसिया गांव में चोर ओरओ प्लांट के ऊपर से दो सोलर पैनल ही खोलकर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने तीसरा सोलर पैनल भी खोलने की कोशिश की थी। वह बीच में ही टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। और चोर तीसरा सोलर पैनल नहीं ले जा पाए।

सोलर पैनल जल निगम की ओर से लगाया गया था। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है। मामला हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है। जहां स्थित पराशर मुनि के आश्रम के पास लगे आरओ प्लान्ट के ऊपर के दो सोलर पैनल चोर खोलकर ले गये है। यह आरओ प्लांट में तीन तीन सौ वाट का सोलर पैनल जल निगम की ओर से लगाया गया था। इसमें दो पैनल चोर खोल ले गये। तीसरा भी खोलने की कोशिश की थी।

लेकिन बीच में ही टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों को जब पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुधवार को ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह उर्फ कल्टू सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना हल्दी पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago