बलिया में महावीरी झंडा जुलूस देखते समय एक युवक को चाकू मार दिया गया। घटना के तुरंत बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी राजकरन नययर जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. वहीं, सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी और कोतवाल प्रवीण सिंह भी घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवा निवासी लखन (20) पुत्र दशरथ महावीरी झंडा जुलूस देखा रहा था। जुलूस नगर के चौक गुदरी बाजार के पास पहुंची थी, कि इसी बीच एक युवक ने किसी बात को लेकर उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
वहीं, एसपी राजकरन नय्यर के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ जुलूस देखने आया हुआ था। सभी शराब पीए हुए थे और आपस में मारपीट कर लिए. जिसमे एक युवक को चाकू लग गई। आगे की करवाई की जा रही है। जिला चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में जिला चिकित्सालय में लाया गया था। जिसके सीने में चाकू लगी हुई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…