Categories: बलिया

बलिया-आनन्द विहार क्लोन स्‍पेशल ट्रेन के समय में होने जा रहा बदलाव

बलिया। रेलवे यात्रियों के लिए काम की खबर है। बलिया और आनंद विहार टर्मिनस के बीच संचालित क्लोन स्पेशन ट्रेन के टाइमटेबल में बदलाव होने जा रहा है। 18 अगस्त से इस ट्रेन के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा अहम निर्णय लेते हुए ट्रेन सं. 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस क्लोन स्‍पेशल ट्रेन का 18 अगस्त, 2022 से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।

संशोधित समयानुसार 18 अगस्त से 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस क्लोन स्‍पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23.00 बजे पहुंचकर 23.05 बजे प्रस्थान करेगी।  यह ट्रेन अन्य स्टेशनों पर तय समय में ही पहुंचेगी। बता दें कि ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 05537/05538 दरभंगा-अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन की संचलन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इनमें 05537 दरभंगा-अजमेर स्‍पेशल ट्रेन 17 अगस्त से 05 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये चलायी जायेगी। 05538 अजमेर-दरभंगा स्‍पेशल ट्रेन 18 अगस्त से 06 अक्टूबर, 2022 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को 08 फेरों के लिये चलायी जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago