बलिया के रहने वाले युवक की पंजाब में सड़क हादसे में मौत

बलिया के रहने वाले एक युवक की पंजाब में मौत हो गई। युवक पंजाब में आईटी कम्पनी में काम करता था। युवक की मौत की खबर लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ गांव निवासी 26 वर्षीय हसन भटिंडा में रहकर एक आईटी कंपनी में काम करता था। मृतक हसान के पिता गुलाम ने बताया कि गुरुवार की रात वह कार से अपने कमरे पर वापस जा रहा था। इसी बीच अचानक उसके कार का टायर फट गया। इसके बाद कार एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हसन पिछले 20 मई को ही बेल्थरारोड से भटिंडा के लिए रवाना हुआ था। कम्पनी द्वारा ही उसे आने जाने के लिए चार पहिया वाहन मुहैया कराया गया था। उसकी मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। वह अपने दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago