Categories: बलिया

बलिया में ठंड से अचेत होकर गिरा युवक, स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

बिल्थरारोड में ठंड का कहर दिखा जहां ठंड लगने पर एक युवक अचेत होकर गिर पड़ा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक नरला गांव निवासी 24 वर्षीय अभिनव यादव बहार से नौकरी कर मंगलवार सुबह बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। इसके बाद पैदल चलकर गांव जाने के लिए वाहन पकड़ने के लिए चौधरी चरण सिंह तिराहे पहुंचा।

अधिक ठंड लगने से वह अचेत होकर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे चौकिया निवासी चंदन गुप्ता की नज़र पड़ी। उन्होंने तुरंत ई रिक्शा के माध्यम से सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने ठंड लगने की बात बताई। इलाज के दौरान अचेत पड़े युवक को होश आया। उसने अपना नाम अभिनव यादव बताया। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई। जो उसे घर लेकर पहुंचे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago