Categories: बलिया

बलिया से मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन में मौत, लू से मौत की आशंका

बलियाः काम की तलाश में गांव से मुंबई गए युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक मुंबई में मजदूरी का काम करता था। पिछले महीने ही वे गांव आया था और वापस मुंबई जाते समय उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय संजय राम सरयां गाव का रहने वाला है। वो मुंबई में काम करने के बाद अपने गांव पहुंचा। गांव में रुकने के बाद वो अपने साले के साथ मुंबई जाने के लिए ट्रेन से निकला। ट्रेन बलिया से वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। जहां स्टेशन पर गाड़ी रूकते ही संजय को घबराहट के साथ तेज प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए स्टेशन उतरा।

कई मिनट बीतने और ट्रेन का चलने का समय होने के बाद भी संजय ट्रेन में नहीं आया। तब उसके साले ने जाकर देखा कि संजय स्टेशन पर गिरा पड़ा है। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक का अंदेशा जताया। मृतक युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे। हैं। पत्नी का बुरा हाल है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago