बलिया में गर्मी के बीच लगातार हो रही मौतों ने सभी को हिला कर रख दिया है। जिले से दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही है।
इस बीच अब मृतकों के परिजन मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। जब गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव निवासी राज कुमार गुप्ता अपनी पत्बनी की मौत का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 16 जून को उसकी पत्नी सुमन देवी (35) की तबीयत खराब हुई और जब वह उपचार के लिए लाए तो चिकित्सकों भर्ती कर लिया, लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पत्नी के मुखाग्नि देने के बाद से ही वह जिला अस्पताल में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आज भी वो अस्पताल पहुंचे, लेकिन संबंधित पटल पर बाबुओं की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। वैसे तो यूपी के कई जिलों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है बलिया में जहां 4 दिन के अंदर 57 लोगों की मौत हो चुकी है। बलिया के अलावा कानपुर, वाराणसी और अयोध्या में लोग झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल हैं।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…