Categories: बलिया

बलिया में चलती ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

बलिया में एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की उम्र 35 साल है और वो बिहार के लखीसराय जिले के संसार पोखर का निवासी था। उसका नाम पप्पू मांझी बताया जा रहा है। पप्पू उत्तरप्रदेश के फरुखाबाद ईट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी का काम करते थे। काम बंद होने के बाद अपने गांव अपनी पत्नी मिन्ता देवी एवं अन्य सदस्यों के साथ जा रहे थे।

बताया जाता है कि बलिया से क्यूल जक्शन का टिकट लेकर बलिया सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। पप्पू मांझी गेट के पास खड़ा था जो पत्नी के आंख के सामने ही अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन जैसे ही सुरेमनपुर स्टेशन पर रुकी वैसे ही पत्नी ननद रीता नंदनी और दुंधमुहे बेटे अजीत के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर रोने लगे। मृतक के दो बेटे क्रमशः संजीव व राजेश है। मौके पर पहुंचे एसआई प्रभाकर शुक्ल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago