Categories: बांसडीह

बलिया- यूथ कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजा कर किया प्रदर्शन !

बलिया डेस्क :  बलिया में भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व मे केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है वह अदानी अंबानी को देश मानकर सिर्फ काम कर रही है पेट्रोलियम कीमतों की बढ़ोतरी से आम जनता का जीना मुहाल हो गया मगर केंद्र में बैठे लोग जनता के ऊपर नित नए कानून के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने चाह रहे हैं.

करोना काल के बाद पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की शिकार है लोग अपने रोजी रोजगार को लेकर परेशान हैं मगर केंद्र सरकार को इन चीजों से कोई मतलब नहीं है कल तक पेट्रोलियम पदार्थों पर जो लोग राजनाथ सिंह हो स्मृति रानी हो धर्मेंद्र प्रधान हो रविशंकर प्रसाद हो यहां तक खुद मोदी 2014 से पहले तरह तरह की बातें किया करते थे आज उनको अपने बातों को याद करके जनता प्रणाम करना चाहिए मगर यह बेशर्म सरकार सिर्फ पूजी पतियों की सरकार है आम जनता से कोई मतलब नहीं ना कोई सरोकार इनसे कुछ बात कहना भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है.

इस मौके पर श्रीप्रकाश मिश्रा, अजित कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर,विनोद सिंह,मुकेश पांडेय, राजकुमार सोनी, फ़ैयास अंसारी,मोबिन अंसारी,राजू राजभर,राकेश यादव इत्यादि लोग रहे..!!

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago