बलिया में नमकीन का पैसा मांगने पर पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज !

बलिया में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है । हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के गाँव नैना में रविवार की सुबह नमकीन का पैसा मांगने के बाद हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

नैना गांव निवासी 30 वर्षीय शोभनाथ पासवान की डीह बाबा स्थान के पास जनरल स्टोर की दुकान है। सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था।

आरोप है कि इसी दौरान पांच-छह की संख्या में युवक दुकान पर आए। उन्होंने नमकीन आदि खरीदा और बिना पैसा दिए ही जाने लगे। शोभनाथ ने पैसा मांगा तो उक्त युवकों ने गाली गलौज के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।

लोगों को जुटता देख हमलावर भाग निकले। शोभनाथ को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहा से वाराणसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

शोभनाथ के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी (वर्तमान पता-भोपतपुर, सहतवार) अमित कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि मारपीट का मुकदमा सुबह में ही दर्ज कर लिया गया था। मौत के बाद धारा में बदलाव किया जा रहा है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago