बलिया- दलित युवती के कथित अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, अंतर्धामिक शादी का है मामला

बलिया। जिले में एक दलित युवती के साथ मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर विवाह करने का मामला सामने आया था, जिसे करणी सेना ने लव जिहाद बता कर जमकर हंगामा किया था। अब इस मामले में पुलिस ने पिता के कथित अपहरण के आरोपों पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को दलित युवती के पिता ने थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से शिकायत की कि मेरी 18 वर्षी बेटी को दिलशाद पिता मनऊवर सिद्दकी (निवासी पडरी थाना

उभांव जनपद बलिया) बहला फुसला कर शादी करने के लिए अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गया है । मेरी बेटी कुछ दिनों से लापता थी लेकिन मुझे सूचना मिली कि मेरी लड़की को आरोपी बलिया लेकर गया है। वहीं 29 जुलाई को दलित युवती को लेकर पड़री गांव का निवासी दिलशाद जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में विवाह का पंजीकरण कराने गया था। तभी करणी सेना वाले ने उनसे पूछताछ की और हंगामा करते हुए दलित युवती और मुस्लिम युवक को थाने ले गए। जहां पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। उभांव पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर आज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश शर्मा ने मय फोर्स के साथ कार्यवाही करते हुए  दिलशाद  और ईरशाद पुत्र  मनऊर निवासी ग्राम पड़री थाना उभांव जनपद बलिया को रेलवे स्टेशन बेल्थरा रोड से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

21 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago