दोस्त के साथ नहाने गए युवक गंगा में समाया

हल्दी. थाना क्षेत्र के हांसनगर स्थित गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी समा गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद शव को नदी से बाहर निकाला. उधर मौत की सचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया.
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी विश्वजीत राम(18) पुत्र विजय राम अपने गांव के ही दोस्त दीपक के साथ हांसनगर रिस्तेदारी में गया था, वहां से दोनों शुक्रवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने चले गए. नहाते समय गहरे पानी में जाने से विश्वजीत डूब गया. विश्वजीत के साथी ने तुरंत यह सूचना परिजनों व पुलिस को दिया. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने गंगा घाट जाकर गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश शुरू कर दी. करीब पांच घंटे बाद शव मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago