बलिया में मारपीट के दौरान युवक की हत्या, एसपी ने बताई पूरी कहानी!

बलिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घबराए लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, घटना बांसडीह कोतवाली के सामने शनिवार की सुबह 9.30 के आसपास की है। जहां बांसडीह कस्बे के मिरिगिरी निवासी 22 वर्षीय रोहित पाण्डेय पुत्र दीपन पाण्डेय को कुछ युवकों ने धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा का कहना है कि कुछ लड़कों के बीच में आपसी रंजिश चल रही थी, इसी बीच रोहित पाण्डेय पर लोगों ने हमला कर दिया। रोहित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रखा है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में जुटी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago