Categories: बलिया

बलिया में नाव से गंगा में गिरा युवक, मछली मारते समय हुआ हादसा

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में गंगा नदी के दया छपरा नौरंगा घाट के सामने हादसा हो गया। यहां एक युवक नाव से गंगा नदी में डूब गया। ये हादसा मछली मारते समय हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि हादसा दया छपरा नौरंगा घाट के सामने उस पार उदई छपरा मौजा में मछली मारते समय हुआ। यहां 35 वर्षीय लाल बाबू चौधरी हर दिन की तरह छोटी नाव लेकर मछली मारने के लिए मंगलवार की सुबह निकला था। उस पार उदई छपरा मौजा में चला गया और नाव का पतवार चलाते समय अचानक नदी में गिर गया। आस-पास के नाविकों ने उसे खोजने का प्रयास किया और उसके घर पर सूचना दी।

सूचना पर उदई छपरा के दर्जनों नाविक अपनी नाव लेकर घटनास्थल पर चले गए। वहीं इस हादसे का बाद से युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago