Categories: बलिया

बलिया की सड़कों को बनाया जाएगा गड्ढामुक्त, 95 लाख की राशि जारी

बलिया। त्योहारों को देखते हुए अक्टूबर में जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। इसके लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासन के निर्देश पर सड़कों को 30 अक्तूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त करना है।

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें मानक के अनुरूप न बनने व बरसात के कारण जर्जर हो गई हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिला मार्ग अन्य जिला मार्ग से लेकर संपर्क मार्ग गड्ढों से अटे पड़े हैं। शासन नवरात्र, दशहरा, दीपावली व छठ पूजा त्योहार को देखते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए धनराशि जारी की है। इसके लिए 95 लाख अवमुक्त हुआ है। इससे जिले की 140 किमी जर्जर सड़कों को दुरूस्त किया जाएगा। इसमें 70 सड़कें शामिल हैं। खराब सड़कों के कारण बारिश के मौसम में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। खासकर बुजुर्ग व महिलाओं को

प्रांतीय खंड में 60 व निर्माण खंड में 35 लाख मिला धन : सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन ने जिले में 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें लाेक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को 60 लाख मिला है। जिससे 45 सड़कों को 90 किमी गड्ढा मुक्त किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड को 35 लाख की धनराशि मिली है। इससे 25 सड़कों पर 50 किमी तक गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago