बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत बावलियां में सोमवार की सुबह करंट लगने से 35 वर्षीय जयप्रकाश यादव की मौत हो गई। जय प्रकाश यादव माता पिता के इकलौते बेटे थे और इनके पिता की मौत पहले ही चुकी है। जयप्रकाश यादव की तीन पुत्रियां एक पुत्र, पत्नी और मां हैं।
जयप्रकाश यादव बिजती के पंखे के संपर्क में आ गए थे। करेंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…