बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय अजय साहनी, पुत्र राम सेवक साहनी, निवासी मोहान के मठिया, किसी काम के सिलसिले में कपूरी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन के गुजरने के कुछ समय बाद ग्रामीणों की नजर युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई, और किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की पहचान अजय साहनी के रूप में हुई, और परिजनों को सूचना मिलते ही वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…