बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह गांव में 16 फरवरी (रविवार) की रात एक बारात के दौरान डीजे पर नाचने-गाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
इस घटना में घराती पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति को धारदार हथियार से चोटें आईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मऊ रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा ने घटना की जानकारी दी और बताया कि घायल पक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार, चार लोगों को धारदार हथियार से चोटें आई हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज मऊ में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…