Categories: बलिया

बलिया के युवा एक्टर की मुंबई में सड़क हादसे में मौत, कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके थे

बलिया के बेल्थरारोड के युवा टीवी एक्टर 24 वर्षीय अमन जायसवाल मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अमन बाइक से फिल्म सिटी के पास से जा रहे थे, तभी एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अमन, बेल्थरा रोड के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र और आशीष जायसवाल के बड़े बेटे थे। वह मुंबई में रहकर टीवी सीरियल्स में काम कर रहे थे और अब तक तीन सीरियल्स में मुख्य किरदार निभा चुके थे।

दुर्घटना के समय वह किसी सीरियल की शूटिंग के सिलसिले में फिल्म सिटी गए हुए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही अमन के माता-पिता की तबीयत बिगड़ गई। बेल्थरारोड के युवा कलाकार की असामयिक मृत्यु से पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago