बलिया के नरही थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था और टीम को लंबे समय से इसकी तलाश थी। 16 जनवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और बदमाश को धरदबोचा।
जानकारी के मुताबिक, थाना नरही क्षेत्र के बैरिया मोड़ से 16 जनवरी 2025 को समय लगभग 10.15 बजे उसे एसटीएफ ने संजीव को गिरफ्तार किया। एसटीएफ टीम को मुखबिर से संजीव राय की लोकाशन को लेकर सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि संजीव राय जो सोहांव, थाना नरही जनपद बलिया का रहने वाला है। वह बैरिया मोड़ थाना क्षेत्र नरही के पास मौजूद है।
इस सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धरदबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव ने बताया कि पहले हुई कहासुनी और विवाद के चलते उसने 5 दिसम्बर 2024 को अपने साथी शिवम ठाकुर के साथ मिलकर शिवम राय को गोली मार दी थी।
शिवम राय बघौना कला थाना नरही जनपद बलिया का निवासी बताया गया है। इसके बाद संजीव और उसका साथी दोनों गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त संजीव राय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…