2019 की तैयारी में जुटे योगी आदित्यनाथ, पूर्वांचल की सभी सीटों पर नजर

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल से बीजेपी की जीत पक्की करने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। एक बार फिर पूर्वांचल की ज्यादा से ज्यादा सीटें बीजेपी को दिलाने के लिए सीएम योगी ने गोरखपुर के जीडीए सभागार में आसपास के तीन मंडलों के सांसद, विधायक और सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मेगा मीटिंग की।

मीटिंग में सीएम योगी ने साफ किया कि सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने मनमुटाव को छोड़कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। योगी ने पार्टी के सांसद और विधायक को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को हो रही परेशानी को सुनने को कहा। साथ ही उन परेशानियों का जल्द से जल्द हल निकालने की हिदायत भी दी

सीएम योगी ने रविवार को जीडीए सभागार में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित 40 से ज्यादा माननीय और असंतुष्ट जनप्रतिनिधियों को पुरानी बातें भुलाकर केंद्र और राज्य की योजनाओं पर काम करने के निर्देश दिए। करीब एक घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी को सीधा निर्देश दिया कि वह जनता के बीच पहुंचकर बीजेपी के लिए जमीन तैयार करें और उनके बीच ज्यादा समय बिताएं।

योगी ने कहा कि हर संसदीय क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी, ऐसे में सांसद स्थानीय विधायक के साथ बैठक कर सड़कों के लिए प्रस्ताव दें। साथ ही योगी ने विभिन्न क्षेत्रों के बहुप्रतिक्षित महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, सीएचसी, ओवर ब्रिज की मांग से जुड़ा प्रस्ताव भी देने को कहा। इस मीटिंग के जरिए सीएम योगी ने बैठक में आए माननीयों से लेकर कार्यकर्ताओं तक को 2019 लोकसभा की जीत का मूल मंत्र दिया।

सीएम ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 8.85 लाख आवास पिछले एक वर्ष में बने है। 3.60 लाख आवास शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। किसानों को 10 हजार से एक लाख रुपये तक कर्जमाफी का लाभ दिया गया। वहीं, सौभाग्य योजना के तहत 40 लाख निशुल्क विद्युत कनेक्शन दी गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago