मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का कहर बरपा। इसमें कुल 29 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश से उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदेश में 7, कोलकाता में 8 और राजधानी दिल्ली में 2 लोगों की मौत हुई है।
पूर्वांचल, मध्य यूपी व पश्चिमी यूपी में रविवार शाम आई अचानक आंधी-बारिश से जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से लोगों को बिजली व पानी की समस्या से जूझना पड़ा। संभल के रजपुरा क्षेत्र के गांव चाऊपुर की मढ़ैया में आंधी के दौरान करीब 50 घरों में आग लग गई। सहारनपुर के मिरजापुर में एक दुकान की दीवार गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। वहीं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
उधर, मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, संत रविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…