योगी का ज्ञान- ज्यादा चीनी खाने से होती है डायबिटीज, गन्ना ना उगाएं किसान

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैरान कर देने वाला और अजीब बयान दिया है। उन्होंने गन्ना किसानों से गन्ना के अलावा और भी फसलें उगाने को कहा है।

 

उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया है कि शुगर के कारण लोग बीमार हो जाते हैं और उन्हें डायबिटीज हो जाती है। बागपत में एक सड़क केउद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ये बयान दिया।

 

सीएम योगी ने कहा, ‘और भी फसलों को बोने की आदत डालनी पडे़गी, दिल्ली का बाजार आपके पास है। आप इतना गन्ना उगा दे रहे हैं कि शुगर हो जा रहा है।

 

गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सीएम योगी ने कहा, ‘इस साल अब तक हमारी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 35,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। 10 हजार करोड़ रुपए अभी पेंडिंग हैं, जिसके लिए स्कीम शुरू की गई है। सरकार शेष राशि गन्ना किसानों को भुगतान करने की कोशिश कर रही है।’ उन्होंने कहा कि चीनी मिलों ने अगर 15 अक्टूबर तक इनका भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों पर डंडा भी चलेगा।

 

इससे पहले सीएम योगी ने बंदर भगाने का अजीब नुस्खा बताया था। उन्होंने कहा कि अगर बजरंग बली की पूजा की जाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो बंद किसी को तंग नहीं करेंगे, किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

 

सीएम योगी ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में कहा, ‘मैं यहां आया तो मुझसे कहा गया कि यहां पर बंदर बड़ा परेशान कर रहे हैं। मैंने कहा बजरंग बली की आरती करना शुरू करो, हनुमान चालीसा का पाठ करो, बंदर कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago