सपा की लाल टोपी पर सीएम योगी का वार, सुधर जाएं वरना…जनता ही लाल टोपी…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामे पर सपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने चेताया कि वह अपना आचरण ठीक कर ले वरना कहीं जनता ही लाल टोपी वालों से निपटना न शुरू कर दे।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार की नीतियों का दस्तावेज होता है। राज्यपाल का आगमन विधानमंडल के लिए उपलब्धि है।

विपक्ष ने सदन में जिस तरह का अमर्यादित आचरण किया है वह निंदनीय है। इससे संसदीय मर्यादा तार-तार हुई है। सपा व अन्य विपक्षी सदस्यों ने राज्यपाल पर कागज के गोले फेंके, गुब्बारे उछाले, अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। यह सब निंदनीय है।

इससे साबित होता है कि सपा अपने अराजकतापूर्ण आचरण से विधानसभा को भी मुक्त नहीं रहने देना चाहती है।

योगी ने कहा कि आज उनके आचरण को सबने देखा। इनका आचरण लोकतंत्र को कमजोर करने तथा गरीबों, दलितों व वंचितों की आवाज दबाने का कुत्सित प्रयास है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago