योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, बलिया वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, आनंद स्वरुप को …

ढाई साल बाद योगी आदित्यनाथ सरकार अब अपने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । खबरों के मुताबिक यह विस्तार 21 अगस्त बुधवार को यानी कि आज सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ है । इस विस्तार में 23 लोग ने शपथ ली,जिनमें 17 नए चेहरे शामिल हैं। ख़बरें मिली है जी इस शपथ समारोह में कुछ लोगों का प्रमोशन भी हुआ है ।

आज लखनऊ के राज भवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलवाई ।

खबरों की माने तो इस मंत्रिमंडल विस्तार में योगी आदित्यनाथ की पसंद नापसंद एवं उनकी सलाह का पूरा ध्यान रखा गया है उम्मीद की गई है कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की उन्नति के लिए बेहतर निर्णय लिए होंगे। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जहां एक तरफ नेताओं ने शपथ ग्रहण की, वहीं दूसरी तरफ कई नेताओं के इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही है ।

जिन मंत्रियों ने आज राजभवन में शपथ ग्रहण की है एवं जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में प्रमोशन मिला है उन सभी के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है ।

1-ग्रामीण विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, 2-गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, 3-पंचायती राज मंत्री चौधरी 4-भूपेंद्र सिंह, 5-होमगार्ड व पिछड़ा वर्ग मंत्री अनिल राजभर को इस शपथ समारोह में प्रमोशन दिया गया , 6-राम नरेश अग्निहोत्री एवं 7- कमल रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की। 8 – सूचना राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, 9-कपिल देव अग्रवाल, 10-सतीश चंद्र द्विवेदी , 11-अशोक कटारिया , 12-श्री राम चौहान , 13-रविंद्र जायसवाल , 14-अनिल शर्मा , 15-महेश गुप्ता , 16-आनंद स्वरूप शुक्ला, 17-विजय कश्यप ,18-गिरिराज सिंह धर्मेश , 19-लाखन सिंह राजपूत , 20-नीलिमा कटियार , 21-चौधरी उदयभान सिंह , 22-चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, 23-रमाशंकर सिंह पटेल अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली ।

अगर बात करे आनंद स्वरुप शुक्ला तो लोगो को नहीं थी उम्मीद ना ही इनके नाम को लेकर कोई चर्चा हुई लेकिन जब आनंद स्वरुप शुक्ला का नाम शपथ समारोह क दौरान आया टो लोग चौक गये और समर्थको में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी . इस प्रकार बलिया जिले को एक बड़ी सौगात मिली .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago