ढाई साल बाद योगी आदित्यनाथ सरकार अब अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया हैं । इस विस्तार में 23 लोग ने शपथ ली,जिनमें 17 नए चेहरे शामिल हैं। राज्यमंत्री बनाए जाने वालों में एक चौंकाने वाला नाम आनंद स्वरूप शुक्ला का भी है। आनंद स्वरूप शुक्ला के नाम की कहीं कोई चर्चा नहीं थी, लेकिन जब बुधवार को मंत्रियों ने शपथ ली तो उसमें आनंद स्वरूप शुक्ला के नाम ने सबको चौंकाया।
बता दें की आनंद स्वरूप शुक्ला सक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके परिवार में वह अकेले व्यक्ति हैं जो राजनीति के क्षेत्र में हैं। उनके पिता सरकारी शिक्षक थे और रिटायर होकर मंदिर में पूजा पाठ करते हैं।
तीन भाइयों में से आनंद को छोड़कर बाकी दोनों सरकारी नौकरी में हैं। आनंद स्वरूप शुक्ला छात्र जीवन से ही आरएसएस और एबीवीपी से जुड़ गए थे। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की और बलिया के सतीश चन्द्र डिग्री कॉलेज में 1997/98 में छात्रसंघ का चुनाव जीते।
छात्रसंध के बाद आनंद स्वरूप शुक्ला बीजेपी से जुड़कर काम करने लगे। वह भाजपा और संघ के सच्चे सेवक बने रहे और एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे और कई राज्यों में चुनावों में भी गए।
2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सबको चौंकाते हुए उन्हें बलिया सदर से प्रत्याशी बना दिया, आनंद स्वरूप शुक्ल न सिर्फ दमदारी से चुनाव लड़े, बल्कि विधानसभा चुनाव में 92 हजार 889 वोट पाकर सपा के लक्ष्मण गुप्ता को 40 हजार 11 वोटों से हरा दिया। मतगणना शुरू होने पर जो बढ़त बनायी तो वह अंतिम तक बनी रही। बलिया जिले में वह सबसे अधिक वोटों से उस बार जीते चुनाव।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…