बलिया में बोले योगी- सपा अध्यक्ष को हमारे राज में कानून से परेशानी हो रही है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बलिया के मनियर में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुचे थे. जहाँ उन्होंने सपा पर तीखे हमले किये. उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी सरकार में कानून राज से परेशानी हो रही है. वह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश से गुंडों को क्यों भगा रहे हो.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिये कानून का शासन आवश्यक है और इनके जीवन के साथ खिलवाड़ की छूट किसी को नहीं देंगे. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से वह 100 रुपये भेजते हैं तो जनता तक 15 रुपये ही पहुंचते हैं. उन्होंने सवाल किया कि 85 रुपये हड़प करने वाले कौन थे.

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 85 रुपए कांग्रेस के चाटुकार, दरबारी व दलाल हजम कर जाते थे. योगी ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याणकारी कार्य व विकास योजनाओं को बगैर भेदभाव के भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से संचालित किया, लेकिन आज उनकी जाति पूछी जा रही है. मोदी जी ने देश का सम्मान बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा को सुदृढ किया व देश को विकास के मामले में नई ऊंचाई दी.

योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बातें सभी राजनैतिक दल करते हैं, लेकिन सही मायने में केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक महिला को विदेश व रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष बनाकर मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाया है. उन्होंने कहा कि देश को सुरक्षित, समृद्धशाली बनाने व जनता के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिये मोदी सरकार आवश्यक है. उन्होंने कहा कि देश में हर तरफ मोदी के नारे की धूम है और दावा किया कि 23 मई को मोदी सरकार बनेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago