Categories: featured

बलिया के यशवंत पाण्डेय को मिला उत्कृष्टता पुरुस्कार, पर्यावरण के क्षेत्र में है बड़ा नाम

बलियाः रसड़ा के यशवंत कुमार ने नगर सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें व्यापार उत्कृष्टता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर अब जिलेवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। हो भी क्यों न, यशवंत ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक बेहद अनूठा काम कर दिखाया है। यशवंत पाण्डेय पर्यावरण के क्षेत्र में है बड़ा नाम हैं।

यशवंत कुमार कृषि वैज्ञानिक हैं और उनके द्वारा सहित विदेश में ट्रीटमेंट प्लांट के तहत गंदे पानी को शोधित कर पानी का स्तर सुधारने और उसे कृषि योग्य बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिसको लेकर यशवंत को दिल्ली में ऑल इंडिया अचीव फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गवर्नर सिक्किम वीपी सिंह और मंगोलिया के राजदूर गमबोल्ड डंबाज्व के द्वारा सम्मानित किया गया।

यशवंत कुमार दलाई तिवारी पुर गांव के चंद्रभूषण पांडेय के पुत्र हैं। उन्होंने सनफ्लावर स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट और टीडी कॉलेज से बीएससी की। इसके बाद गाजीपुर पीजी कॉलेज से एमएससी और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से एमफिल की पढ़ाई की।अपनी पढ़ाई कम्पलीट करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद में खुद की कंपनी यास्मीन इंवारो इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड खोली और दूषित जल को शोधित कर उसे कृषि व अन्य सिंचाई के योग्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उनकी कंपनी अफ्रीका, फिलीपींस, श्रीलंका आदि देशों के साथ देश व प्रदेश के कई हिस्सों में काम कर रही है। इसमें देवरिया, कानपुर, अलीगढ़ भी शामिल है। उनकी कंपनी हरदोई में सूखे तालाब में गंदे पानी को शोधित कर संचित कर सुदंरीकरण योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र के रुप में इसे विकसित कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago