बलिया से निकले भोजपुरी सिनेमा के ”एक्शन किंग यश कुमार” को मलेशिया में सम्मान

भोजपुरी फिल्म के एक्शन किंग के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर “यश कुमार” को मलेशिया में इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट भोजपुरी पर्सनालिटी अवार्ड से नवाजा गया है । मूल रूप से बलिया जिले के बिल्थरारोड तहसील के चैनपुर गुलौरा निवासी किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं ।

यश कुमार भोजपुरी फिल्मों के कामयाब,सुपर हिट हीरो और सिंगर हैं. अवार्ड समारोह में मलेशिया के ख्याति प्राप्त राजनीतिज्ञों व समाजसेवियों के अलावा भोजपुरी व हिंदी फिल्मों से जुड़े लोग मौजूद रहे। फोन पर मीडिया से बातचीत में  में यश कुमार ने बताया कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा-भाषियों का है। कहा कि भोजपुरी ही ऐसी भाषा है जिसकी तुलना अन्य किसी भाषाओं से नहीं की जा सकती। उन्होंने इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।

अपनी आने वाली फिल्मों का जिक्र करते हुए यश कुमार ने बताया कि फिल्म ‘नागराज’ तीन अगस्त से पूरे भारत में एक साथ रिलीज की जायेगी। इसके साथ ही पिता-पुत्री के सम्बंधों पर आधारित पारिवारिक फिल्म ‘मेरी बिटिया’ छठ पूजा के समय रिलीज करने की योजना है। इनके अलावा मोहब्बत जिंदाबाद, इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह, कसम पैदा करने वाले की पार्ट टू जल्द ही रिलीज होगी।

मलेशिया के अवार्ड समारोह में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, अभिनेत्री अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, निधि झा तथा हिंदी फिल्मों से विनय आनंद, कुमार सानू, कृष्णा अभिषेक, डीनो मारिया आदि कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक अभय सिन्हा ने बताया कि मलेशिया में मिले इस सम्मान से कलाकारों का उत्साह तो बढ़ा ही है, समारोह के जरिये भोजपुरी को अंतराष्ट्रीय जगत में सम्मान मिला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago