Categories: दुनिया

चोर के जनाजे में एक करोड़ खर्चे, गाड़ियों का काफिला देख दुनिया हैरान

बड़ी और मशहूर हस्तियों के जनाजे की भव्यता तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन हम आपको लंदन में एक चोर के जनाजे के बारे में बताने जा रहे हैं। लंदन में एक चोर का जनाजा ऐसा निकला कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। जिसके सामने बड़ी-बड़ी हस्तियों के जनाजे भी छोटे लगे।

हेनरी विन्सेंट नाम के इस चोर की मौत उस वक्त हुई थी जब वह एक बुजुर्ग के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। हेनरी विन्सेंट साउथ ईस्ट लंदन का जाना-माना मोस्ट वान्टेड था। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार और दोस्त सकते में आ गए।

हेनरी की मौत के बाद 3 मई को उसके दोस्तों और फैमिली ने उसके जनाजे में पानी की तरह पैसा बहाया। उसके जनाजे में 8 लंबी मर्सिडीज, लिमोजिन गाड़ियों का काफिला देखा जा सकता था।

यह नजारा ऐसा था जैसे किसी हॉलीवुड या बॉलीवुड सुपरस्टार की अंतिम विदाई हो। हेनरी विन्सेंट के पूरे जनाजे पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए।

हेनरी की  गाड़ियों को फूलों से सजाकर उस पर डैडी, हेनरी और हीरो जैसे कई शब्द लिखे गए थे। इस हाइप्रोफाइल जनाजे की सिक्योरिटी के लिए 50 पैदल पुलिसकर्मियों को लगाया गया था।

इसके अलावा दो हेलिकॉप्टर इस काफिले पर कड़ी नजर रखे हुए थे। बता दें कि जिस घर में चोरी करते हुए हेनरी की मौत हो गई थी उस बुजुर्ग ने भी चोरी का केस वापस ले लिया है।

जनाजा निकाले जाने के दौरान हेनरी के परिवार और दोस्तों ने पत्रकारों पर अपना गुस्सा निकाला और पत्थरों से हमला किया। जिसके बाद पुलिस की दखल से मामला शांत हुआ। हेनरी को ऑर्पिंगटन कैंट में दफनाया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago