यूपी शिक्षक भर्ती: 27 मई को होगी परीक्षा, शासन ने आदेश जारी किया

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 मई को होगी। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी हो गया। परीक्षा के लिए दोबारा 14 से 15 मई की शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा जिसमें दो मई को संशोधित टीईटी-2017 के परिणाम में सफल 4446 अभ्यर्थियों और आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।

इसका मतलब जो लोग पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें आवेदन नहीं करना है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई और भरे हुए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई रखी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई गलतियों को सुधारने के लिए 21 मई को सुबह 11 से शाम छह बजे तक का मौका मिलेगा। 24 मई को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

मंडल मुख्यालयों में परीक्षा 27 मई को सुबह 10 से एक बजे तक होगी। पांच जून को उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और अभ्यर्थी साक्ष्य के साथ नौ जून की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आपत्ति कर सकेंगे। 15 जून तक आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 18 जून को संशोधित उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड करेंगे और परिणाम 30 जुलाई तक घोषित होगा। रिजल्ट घोषित होने के एक महीने के अंदर जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों को प्रमाणपत्र भेजे जाएंगे।

पहली बार 1.21 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

इलाहाबाद। 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एक बार आवेदन लिऐ जा चुके हैं। पूर्व में 12 मार्च को परीक्षा होनी थी लेकिन जिसके लिए पांच फरवरी तक पंजीकरण हुए थे। लेकिन टीईटी के प्रश्नों को लेकर विवाद होने के बाद परीक्षा टालनी पड़ी थी। पहली बार परीक्षा के लिए 124938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 4092 के ऑनलाइन आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए थे। यानि 120846 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल होने के योग्य थे। दोबारा वेबसाइट खुलने के बाद टीईटी के संशोधित रिजल्ट में सफल कम से कम 4446 अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना तय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago