Categories: बलिया

वेतन भुगतान न होने को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारी, बलिया में घंटो गुल रही बिजली

बलिया में विद्युत संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर देखने को मिला। जहां 150 गांवों की बत्ती गुल हो गई। रविवार सुबह से ही बिजली उपकेन्द्र बैरिया नगर, विद्युत उपकेन्द्र बैरिया देहात, विद्युत उपकेन्द्र लोकधाम ठेकहा और विद्युत उपकेन्द्र जयप्रकाश नगर की आपूर्ति छह बजे से ही बाधित हो गयी।

बता दें कि बिजली कर्मचारी वेतन भुगतान न होने को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। संविदा कर्मियों का कहना है कि दो माह से कंपनी वेतन नहीं दे रही है, सात माह से उनके पीपीएफ खाते में पैसा नहीं आया है। ऐसे में कर्मचारी काफी ज्यादा परेशान हैं और हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारी संगठन ने 28 दिसंबर को अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को लिखित पत्र दिया था साथ ही 31 दिसंबर तक वेतन भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन कर्मचारियों की मांग नहीं मानी गई। जिसको लेकर वह हड़ताल पर चले गए हैं। जिसका साफ असर बलिया में देखने को मिला। जहां लंबे समय तक बिजली गुल रही ऐसे में लोग परेशान दिखे।

कटौती का सबसे ज्यादा असर बैरिया में देखने को मिला। यहां 150 गांवों की बिजली काट दी गई। इसमें सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का गांव दोकटी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नरायण सिंह का गांव दलजीत टोला, पूर्व सांसद भरत सिंह का गांव नवकाटोला, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह का गांव चांदपुर, पूर्व विधायक विक्रमा सिंह का गांव गोन्हियाछपरा, दुर्जनपुर, नगर पंचायत बैरिया, रानीगंज बाजार और सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

साथ ही कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेन्द्र वर्मा, राजेश शर्मा, लालन वर्मा, मथलेश वर्मा, शायम लाल, ओमप्रकाश आदि संविदा कर्मी शामिल रहे। वहीं अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि मैंने आग्रह किया था कि कम से कम साल के पहले दिन आप हड़ताल न करें, लेकिन कर्मी नहीं माने।

विद्युत वितरण खण्ड चार के अधिशासी अभियंता एके शुक्ल ने कहा कि‌ विद्युत वितरण खण्ड चार के विद्युत उपकेन्द्र बैरिया नगर, बैरिया देहात, ठेकहा और जयप्रकाश नगर की विद्युत आपूर्ति साल के पहले दिन ही बाधित हुई है। लोगों की असुविधा के लिए खेद है। बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिए हड़ताली कर्मियों से बातचीत की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago