बलिया- बिजली विभाग को निजीकरण के विरोध में सड़कों पर कर्मचारी, विद्युत आपूर्ति भी कर दी थी ठप

बिजली महकमे के निजीकरण प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को अधिकारियों के साथ विद्युत कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय कार्य का बहिष्कार करते हुए विद्युत आपूर्ति भी ठप कर दी थी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे।

संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक वीवी सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बिजली व्यवस्था ठप रही। चेताया कि यदि सरकार निजीकरण के फैसले पर पुन: विचार  नहीं किया तो आंदोलन चलता रहेगा। व्यवसायी, समाजसेवी सहित विभिन्न संगठन भी शाामिल हुए।

अधिशासी अभियंता चतुर्थ अर्जुन राम और हरिशंकर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं करना चाहती है निजी हाथों में बिजली सौंपकर औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर प्रमोद कुमार राय, अनिल कुमार मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, वीरबहादुर सिंह, आनंद श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। उधर, सुबह से शाम तक बिजली ठप रहने से लोग बेहाल हो उठे। विद्युत चालित उद्योग ठप हो गए तो वहीं गर्मी से लाेग बेहाल रहे। इलाकों में पानी की आपूर्ति भी ठप रही।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago