Categories: बलिया

बलिया- 15 नवंबर से शुरू होने वाले पीपा पुल का काम अब तक अधूरा,आंदोलन की चेतावनी

बलिया। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है। क्योंकि उत्तरी सीमा को निर्धारित करने वाली घाघरा नदी (सरयू) का पीपा पुल एक सप्ताह बाद भी चालू नहीं हो पाया है। इससे लोंगों को काफी दिक्कत हो रही है।

अब तक नहीं हुआ टेंडर– बता दें घाघरा नदी पर खरीद दरौली के बीच बनने वाला पीपा पुल यूपी और बिहार को जोड़ता है। जिससे होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सरकार के फरमान के अनुसार 15 नवम्बर तक हर हाल में चालू हो जाना चाहिए, लेकिन विडम्बना यह है कि अब तक इसका टेंडर भी नहीं हो पाया है।15 नवंबर तक शुरू होना था पुल – खरीद-दरौली के बीच बनने वाले इस पीपा पुल के निर्माण पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। पिछले वर्ष इसके निर्माण में करीब 30 लाख रुपये खर्च किये गए थे। 15 नवम्बर से परिचालन शुरू होने के शासकीय निर्देश के बाद भी अब तक निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

विभाग ने सरकार को जिम्मेदार माना- हालांकि विभाग निविदा प्रक्रिया में देरी की वजह तकनीकी कारणों को माना जा रहा है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

सपाइयों ने आंदोलन की दी चेतावनी- विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने पीपा पुल संचालन में हो रही देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि नवम्बर के अंत तक पीपा पुल को चालू नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजूबर होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago