बलिया- घाघरा किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या का अंदेशा

मनियर- बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर घाघरा नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई।

महिला की शिनाख्त मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर-10 चांदूपाकड़ बहेरा पार निवासी अवधेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी बबीता के रूप में हुई है।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर निवासी मंगरु यादव की पुत्री बबिता की शादी 10 जुलाई 2016 को मनियर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर-10 चांदूपाकड़ निवासी परमेश्वर यादव के पुत्र अवधेश यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति और पत्नी में विवाद होने लगा।

इसको लेकर पांच मई को पंचायत हुई, जिसमें छह मई को विदाई के लिए तिथि तय हुई। मृतका के भाई राजू यादव ने थाने में तहरीर उल्लेख किया है कि छह मई को जब मैं बहन की विदाई कराने आया तो घर में ताला लगा हुआ था। जिसके बाद मैंने थाने में बहन के गायब कर देने की तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई।

सोमवार की सुबह मेरी बहन का शव बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के कीर्तिपुर के घाघरा नदी के किनारे मिलने की जानकारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे।

मृतिका के भाई राजू यादव ने पति, ससुर, ज्येष्ठ, जेठानी व छोटे तीन देवर तथा सरंगापुर गांव निवासी दंपति सहित उनके दो पुत्रों के विरुद्ध थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago