बलिया में आज से ठीक दो महीना पहले तीन मार्च को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बस स्टैंड के मैदान में होली मिलन समारोह आयोजित किया था । इस समारोह के मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री व दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंच से घोषणा की थी कि द्वाबा क्षेत्र के गांवों को वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। उस ऐलान के बाद युवाओं को बड़ी आस जगी लेकिन दो महीने इंतजार में ही कट गए। अब तो युवाओं को घोषणा पर भरोसा भी नहीं हो रहा है। इसकी वजह यह कि वाई-फाई की सुविधा मिलना तो दूर, सामान्य सेवा भी बदहाल हो गयी है।
बैरिया कस्बे के सन्तोष तिवारी, देशदीपक सिंह का कहना है कि मंत्री जी की घोषणा से उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र में वेंटिलेटर पर चल रहे दूरसंचार सेवा में सुधार होगा। लेकिन स्थिति बद से बदतर है। बीएसएनएल के मोबाइल का नेटवर्क थोड़ी-थोड़ी देर के बाद गायब होता रहता है। कॉल ड्राप की समस्या आम है। रानीगंज बाजार के दुकानदार लखन जी, रियाज अंसारी का कहना है कि मंत्री जी ने ग्रामीण इलाकों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की थी लेकिन दो महीने बाद भी गांवों में यह सुविधा मिलना तो दूर, बैंकों में भी लिंक फेल होना रोज की बात हो गयी है। तत्काल टिकट बुक करना तो और भी मुश्किल है। बीएसएनएल से जुड़े लोग मजबूर होकर दूसरी कम्पनियों के सिम ले रहे हैं।
क्षेत्रीय युवाओं ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने तीन मार्च को तीन वायदे यहां के लोगों से किए। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस का ठहराव एक पखवाड़े के भीतर शुरू होने की घोषणा की थी। वह भी पूरा नहीं हुआ। गंगा उस पार नौरंगा, नवका टोला समेत दर्जनभर गांवों में डाकघर खोलने व वाई-फाई से गांवों को जोड़ने की घोषणाएं भी अब तक हवा में ही हैं।
साभार- हिंदुस्तान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…