इंसाफ़ के लिए भटक रही महिला, पोस्ट’मार्ट’म करने वाले डॉक्टर और बलिया पु’लिस पर लगाया गंभीर आ’रोप

बेल्थरा डेस्क: मिश्रौली की रहने वाली एक महिला ने बलिया पुलिस पर अपने पति की ह’त्या का मामला दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है. महिला का नाम है मंजू पाठक, जिसका कहना है कि पिछले महीने की 19 तारिख को उसके पति अविनाश चंद्र पाठक की उनके ही साथियों ने ह’त्या कर दी. महिला का कहना है कि इस मामले में उसने थाना उभांव में तहरीर दी, बावजूद इसके न तो इस पर कोई सुनाई हो रही है और न ही अभी तक ह’त्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया है.

दरअसल हाल ही में आजमगढ़ की मंडलायुक्त कनकलाता त्रिपाठी बलिया आई हुईं थी, जिनके सामने मंजू पाठक ने पूरा मामला बताया और इस मामले में कार्यवाही की मांग की. मंजू पाठक का कहना है कि उनके पति की ह’त्या है लेकिन इसे ख़ु’द’कुशी साबित करने के लिए उनकी ला’श को खेत में फेंक दिया गया जहाँ पर इतना पानी था जिसमे आदमी डूब ही नहीं सकता.

मंजू पाठक का कहना है कि पुलिस भी बिना जांच के इसे ख़ु’दकु’शी मान रही है और उनकी तहरीर पर मामला दर्ज नहीं कर रही है. वहीँ मंजू पाठक का यहाँ तक कहना है कि उनके पति की ला’श पर चोट के निशान मौजूद हैं लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चोट नहीं दिखाई गयी है ऐसे में चिकित्सकों की भी मिलीभगत हो सकती है. खैर, अपने मांग के साथ दर दर ठोकर खाने के बाद अब महिला ने कमिश्नर आजमगढ़ श्रीमती त्रिपाठी से गुहार लगाई है.

मंजू पाठक की गुहार सुनने के बाद मंडलायुक्त ने एसओ उभांव को फोन द्वारा एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया. वहीं जब इस संबंध में एसओ उभांव से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि उनकी दरख्वास्त पर पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश के अनुक्रम में एफ आई आर दर्ज किया जाएगा, अभी तक पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है.

महिला का कहना है कि रामप्रकाश यादव नाम के एक शख्स ने उनके पति से एक लाख रूपये उधार लिए थे और एक हफ्ते के भीतर वापस करने की बात कही थी. लेकिन जब समय ने पैसे वापस न मिलने पर उसके पति ने पैसे मांगे तो रामप्रकाश यादव पैसे देने के नाम पर उसके पति को अपने साथ ले गया है. बाद इसके काफी वक़्त गुजरने के बाद जब महिला ने अपने पति का फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ था. इसकी अगली सुबह उसके पति की ला’श खेतो में मिली.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago