बलिया के इन 6 लड़कों ने जिले का नाम किया रोशन, कोई बना एसडीएम, कोई बना तहसीलदार

बलिया डेस्क: अगर हुनर और काबिलियत आपके पास है तो दुनिया की कोई ताकत आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकती। यूपीपीएससी पीसीएस-2017 (UPPSC) का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें बलिया (Ballia) जिले के 6 नौजवानों ने जिले का नाम रोशन करते हुए नई बुलंदियों को छुआ है।  आज हम उन 6 शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नामुमकीन काम को मुमकीन कर दिखाया और बलिया का नाम रोशन किया है।

बाएं से दायें- विक्रांत दुबे , सिद्धांत सिंह

सिद्धांत सिंह: (Sidhant Singh) बलिया के रहने वाले सिद्धांत सिंह का चयन वाणिज्य कर अधिकारी सीटीओ के पद पर हुआ है। ग्राम पंचायत दोकटी के निवासी रवींद्र कुमार सिंह के सुपुत्र है। इनके पिता उप ‌प्रभागीय वनाधिकारी के पद पर बरेली में कार्यरत है। इनके परिवार के अन्य सदस्य आईएएस, पीपीएस, आबकारी अधिकारी, चाटर्ड अकाउंटेंटे आदि विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत है। इनके चयन होने पर जहां परिवार में खुशी की लहर है।

विक्रांत दुबे: (Vikrant Dube) बलिया के लालगंज क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी विक्रांत दुबे भी 10 वी रैंक पाकर डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुए हैं। विक्रान्त बचपन से ही इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करते थे। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीएससी व एमएससी में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं । विक्रांत ने 2016 में भी सिविल सर्विस परीक्षा उतीर्ण किया था जिसमें नायब तहसीलदार पर नियुक्ति मिली थी। लेकिन विक्रान्त ने इस पद ज्वाइन नहीं किया था।

गणेश कुमार वर्मा, राघवेशमणि त्रिपाठी

गणेश कुमार वर्मा:(Ganesh Kumar Verma) बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के झरकटहां में कार्यरत लेखपाल गणेश कुमार वर्मा को पीसीएस परीक्षा 2017 में 84 वां रैंक मिला है। अब वह लेखपाल से बीडीओ (खण्ड विकास अधिकारी) बने हैं। खुशी का इजहार करते हुए गणेश वर्मा ने कहा मेरी सफलता का श्रेय बैरिया तहसील के अधिकारियों व सहकर्मियों को जाता है उन्होंने मुझे भरपूर सहयोग किया। गणेश वर्मा बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आसचौरा निवासी हैं

राघवेशमणि त्रिपाठी: (Raghmeshmani Tripathi) बलिया के आवास विकास कालोनी हरिपुर निवासी राघवेशमणि त्रिपाठी का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इनके पिता विनोद कुमार तिवारी शिक्षक एवं बलिया जिला सेनानी उत्रराधिकारी संगठन के मंत्री तथा माता मीना तिवारी समाजसेवी एवं एनजीओ संचालिका है। राघवेशमणि नोएडा में आईटी कंपनी में एनालिस्ट के पद पर कार्यरत रहे हैं।

सत्यप्रकाश गुप्ता , प्रवीन कुमार यादव

सत्यप्रकाश गुप्ता: (Satya Prakash Gupta) बलिया शहर के गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। वर्तमान में सत्य प्रकाश गुप्त उच्च न्यायालय इलाहाबाद में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है।

प्रवीन कुमार यादव: (Pravin Kumar Yadav) बलिया के गाँव नरहेजी नरही के रहने वाले प्रवीन कुमार यादव का चयन जिला रोज़गार अधिकारी के पद हुआ है। पीसीएस 2017 के परिणाम में उनका चयन होने के बाद उनकी कामयाबी से गांव में जश्न का माहोल है।  बलिया ख़बर की टीम इन सभी परीक्षार्थियों को ज़िले का नाम रोशन करने के लिए मुबारकबाद पेश करती है !

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago