बलिया में महिला अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, पति विदेश में करता है नौकरी

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति कतर में रहकर नौकरी कर रहा था और बकायदा पत्नी को खर्च के लिए पैसे भेजता था। उसने अपनी पत्नी के नाम से जमीन भी खरीदी, लेकिन जब पति के कतर से वापस आने की सूचना पत्नी को मिली तो वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पत्नी अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग 8 लाख रुपये लेकर भाग गई। पति जब घर आया तो ये ख़बर सुनकर उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। पति ने बैरिया थाने में पूरे मामले की तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक पैसे कमाने के लिए कतर गया था। घर में माता-पिता और उसकी पत्नी थी। युवक ने पिछले 2 वर्षों में पत्नी के खाते में लगभग 8 लाख रुपये भेजे थे और उसके नाम पर जमीन भी खरीदी थी। जब उसने वापस अपने देश आने की बात पत्नी को बताई तो पत्नी जेवर और बैंक से पैसे लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह का कहना है कि मेरे अवकाश पर रहने पर इस आशय का प्रार्थना पत्र पीड़ित द्वारा इंस्पेक्टर क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी को दी गई थी। उनके द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago