बिल्थरारोड (बलिया) : उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग भले ही आम जनता को बिजली देने में सबसे पीछे हो, मगर जब बिल पहुंचाने की बात आती है, तो वह जहां बिजली ही नहीं पहुंची है, वहां भी बिल भेज देता है।
सीयर ब्लाक के भीटा भुआरी ग्राम पंचायत के विभिन्न टोला में गांव के दर्जनों लोगों के साथ ऐसा हुआ है। उनके पास बिजली के बिल भेज दिए गए हैं, जबकि गांव में बिजली का कनेक्शन दिया। घरों में बकायदा विद्युत मीटर भी लगा दिए गए लेकिन आज तक बिजली नहीं मिली।
ऊपर से गांव के रामगढ़ टोला व भुआरी अनुसूचित जाति बस्ती के दर्जनों घरों को हजारों का बिल थमा दिया गया। इससे ग्रामीणों में खलबली मची गई है। गांव निवासी राजेंद्र यादव, रमाशंकर, अशोक, विनोद यादव, हरिचंद्र बसफोर, अशोक शर्मा, नागेंद्र, रामसरीखा, श्रीकिशुन, लवकुश, शिवलाल, सावित्री आदि ने बताया कि विभागीय रखरखाव के अभाव में उक्त योजना के तहत गांव में लगे विद्युत पोल व तार पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं।
कई बिजली पोल पर तो ऊंचाई तक झाड़-झंखाड़ लग गए हैं और जर्जर तार टूटकर गिर गए है। उक्त योजना के तहत लगे बिजली के पोल व तार पर वर्षों से विभाग ने बिजली दौड़ाई ही नहीं तो उपभोक्ताओं को बिजली कहां से मिले।
हजारों रुपये के बिल से सभी परेशान हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता विद्युत उपकेंद्र अवायां को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उक्त योजना से वर्षों से बिजली न मिलने के कारण अधिकांश ग्रामीण सौभाग्य योजना के तहत नया बिजली का कनेक्शन भी ले लिए हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…