Categories: बलिया

इस योजना से UP में हर परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी-रोजगार

बलिया। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात दी है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘परिवार कार्ड’ बनाने का एलान कर दिया है। बता दें योगी सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए तोहफों की झड़ी लग दी है। योगी सरकार ने ऐलान किया है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी या फिर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

बता दें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि हम लोग ‘परिवार कार्ड’ जारी करने जा रहे हैं। जिसके तहत सरकारी नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार से वंचित परिवारों को चिह्नित किया जाएगा। राज्य सरकार की कोशिश होगी कि हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी, रोजगार अथवा स्वरोजगार के साथ जोड़ा जाए।

सीएम ने 1.90 लाख कारीगरों और छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ का लोन बांटते हुए ऐलान किया कि जल्द ही एक परिवार से एक नौकरी, रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने की योजना लाई जाएगी। साथ ही कहा कि जब वो यूपी के सीएम बने थे तब राज्य में छोटे और मध्यम उद्योग लगभग बंद होने के कगार पर थे। उनके सामने राज्य को बेरोजगारी से निकालने की सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके लिए सरकार ने स्वावलंबन की दिशा में कदम उठाया और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रदेश स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा नौजवान नौकरी देने वाला होना चाहिए ना कि नौकरी मांगने वाला। इसी दिशा में सरकार कोशिश कर रही है कि ऐसे कार्यक्रम लाए जाएं जिससे युवाओं को स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार पैदा किया जा सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago