Categories: बलिया

बलिया- आकाशीय बिजली की चपेट में 2 दोस्त, एक की मौत

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। साथ ही उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। बता दें जिले में आकाशी बिजली के चपेट में आने यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक बुजुर्ग महिला भी आकाशी बिजली की चपेट में आई थी। बिजली गिरने की घटनाओं से अब क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मछली पकड़ रहा था किशोर- दरअसल क्षेत्र में सुबह से ही बारिश हो रही है। इस बीच पड़ोसी जिले के कासिमाबाद (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी बुंदेला राजभर का 14 साल पुत्र हरिवंश राजभर अतरसुआं गांव के अपने कुछ साथियों के साथ टोंस नदी में मछली मार रहा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली के गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी अतरसुआं निवासी सुनील राम का 15 साल पुत्र लाखन भी झुलस गया। सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजन शव को अपने गांव खैरा ले कर चले गए हैं। झुलसे किशोर को पास के निजी चिकित्सक ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज कराया गया।

बता दें इस घटना से पहले भी बुधवार को इसी गांव के डेरा पर बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई। इसकी जद में आकर 62 वर्षीया शांति देवी अचेत हो गई। उन्हें पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। वृद्ध महिला अपने घर में सफाई कर रही थीं। तभी झमाझम शुरू हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने के चलते वह बेहोश हो गई। इस गांव में दो बार आकाशीय बिजली गिरने की घटना से ग्रामीणों में दहशत हो गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago