कौन था एक लाख का इनामी अपराधी हरीश पासवान, जिसे यूपी STF ने बलिया में मार गिराया

बलिया के रसड़ा में कुख्यात बदमाश हरीश पासवान यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। यूपी एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार को रसड़ा में हुए मुठभेड़ में हरीश पासवान को ढेर कर दिया। पुलिस की टीम लंबे समय से हरीश पासवान की तलाश में जुटी थी। दबिश के दौरान ही एसटीएफ की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें आखिरकार हरीश पासवान मारा गया। बीते गुरुवार यानी 2 अगस्त को ही अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी रेंज) बृज भूषण ने हरीश पासवान की इनामी राशि बढ़ाने का ऐलान किया। एडीजी ने हरीश पासवान पर एक दिन पहले ही इनाम की राशि एक लाख रुपए घोषित की थी। जो कि पहले पचास हजार रुपए थी।जलेश्वर सिंह हत्याकांड से जुड़े थे तार- हरीश पासवान मूलतः बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल का रहने वाला है। पिछले दिनों पुलिस ने उसकी खोजबीन तब तेज कर दी जब जिला पंचायत के पूर्व सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में हरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि 7 जुलाई को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में हरीश पासवान के अलावा आजमगढ़ का अलीशेर भी आरोपी है। जलेश्वर सिंह हत्या के कुछ अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पूर्वांचल के अपराधियों में था बड़ा नाम- हरीश पासवान पूर्वांचल के कुख्यात बदमाशों में से एक था। उसका आपराधिक इतिहास इस बात की गवाही देती है। हरीश के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत अन्य कई अपराधों में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। बलिया से बाहर भी उसके अपराध की छाया पसरी हुई थी। बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी हरीश पासवान पर कुछ मुकदमे दर्ज हैं। बताया जाता है कि 2004 से ही हरीश पासवान अपराध की दुनिया में सक्रिय था। 2004 में ही पहली बार एक लूट के मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 2004 से 2021 यानी 17 सालों के अपराध का अध्याय आज एसटीएफ ने बंद कर दिया।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago