Categories: बलिया

किसे बनाएं उम्मीदवार? बलिया में भाजपा की तीन तो सपा की चार सीटों पर फंसा पेंच

बलिया जिले में विधानसभा का चुनाव छठवें चरण में होगा। इसके लिए नामांकन शुरु हो गया है। लेकिन बड़े राजनैतिक दल अभी तक इसी कश्मकश में हैं कि किस सीट पर कौनसे दावेदार को उतारा जाए। यही वजह है लखनऊ में दावेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है।

भाजपा ने बलिया, बांसडीह, बैरिया विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। वहीं सपा की ओर सभी अब तक बलिया नगर, बैरिया, रसड़ा और बिल्थरारोड सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। इन सीटों पर दोनों ही पार्टियों में लंबा पेंच फंसा हुआ नजर आ रहा है।

कांग्रेस की बात करें तो बलिया नगर और फेफना को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। लेकिन बसपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बसपा ने 7 में से किसी भी सीट पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया।

ऐसे में तमाम दावेदार पार्टी आलाकमान की आवभगत में जुटे हैं। टिकट पाने लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं वहीं उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ी हुई है। कहा जा रहा है कि राजनीतिक दल एक-दूसरे की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा और सपा में से किसी एक ने जैसे ही टिकट फाइनल किया, दूसरे दल की भी लिस्ट आ जाएगी।

सपा में बलिया नगर सीट को लेकर भारी ऊथल-पुथल चल रही है। कई दावेदारों ने टिकट मांगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह है कि बसपा, भाजपा और सपा के बागियों को टिकट दे सकती है। पार्टी का दोनों दलों की सूची जारी होने का इंतजार है। फिलहाल जिन सीटों पर सपा-भाजपा ने टिकट फाइनल कर दिया है, वहां के बागी बसपा नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

गौरतलब है कि साल 2017 में भी विधानसभा प्रत्याशी के नामों के ऐलान को लेकर पार्टियों के बीच में लंबा खेल चला था। सपा ने तो काफी पहले प्रत्यशियों की लिस्ट जारी कर दी थी, लेकिन भाजपा ने नामांकन शुरू होने के बाद उम्मीदवार उतारे थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago