भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी और छट्ठू राम के नामांकन के बाद किसने क्या कहा !

बलियाः उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नामांकन की प्रकिया शुरु हो चुकी है। तमाम पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन भर रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। फेफना से निवर्तमान मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी और बेल्थरारोड विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में छट्ठू राम ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले भाजपा नगर कार्यालय पर भारी संख्या में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही।

लेकिन नामांकन करने जाने के पूर्व गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने केवल प्रत्याशी और उनके साथ राज्ससभा सांसद नीरज शेखर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद रवींद्र कुशवाहा व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को जाने की परमिशन दिया। उधर कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों ने जय श्री राम के गगनभेदी नारे भी लगाते रहे। शुक्रवार की सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन को लेकर गहमागहमी रही। डीआईजी से लेकर डीएम व एसपी ने सुबह ही पहुंचकर बारी—बारी से कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी जगह—जगह मुस्तैद नजर आए। मीडियाकर्मी भी अपने सेल में प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे।इसके बाद दोपहर लगभग तीन बजे सबसे पहले छट्ठू राम की इंट्री हुई, पिफर कुछ ही देर बार निवर्तमान मंत्री उपेंद्र तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जाकर माल्यार्पण कर नमन किया।

खेल मंत्री रहा हूं दौड़कर ही जाउंगा- शुक्रवार को नामांकन करने पहुंचे निवर्तमान मंत्री उपेंद्र तिवारी जैसे ही कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने दौड़ते हुए नामांकन स्थल पहुंचे। नामांकन के बाद जब मीडिया से रू—बरू हुए तो सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं खेल मंत्री रहा हूं, जाहिर सी बात है दौड़कर ही नामांकन करने जाउंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रात: छह बजे बाबा मुक्तिधाम का दर्शन के पश्चात मां मंगला भवानी का दर्शन करते हुए जगह—जगह समर्थकों से मिलकर अपराह्न नामांकन करने पहुंचा हूं।

भाजपा के जगजीवन राम है छट्ठू राम- भारजीय जनता पार्टी के नेता और बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बेल्थरारोड से भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को भारतीय जनता पार्टी का जगजीवन राम बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ये दलित समाज के बड़े नेता के रूप में भाजपा में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि छट्ठू राम लगातार दलित, शोषित और पीड़ितों की आवाज बनने का काम किए हैं। दलित इनको अपना नेता मानते हैं। श्री मस्त शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के पश्चात मीडिया से रू—बरू होकर उपरोक्त बातें कही।

दस मार्च के बाद सब हवा हो जाएंगे-  मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि एक बार पिफर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आ रही है। आप लोग बस दस मार्च का इंजतार कीजिए। अखिलेश, मायावती और प्रियंका दस मार्च के बाद हवा हो जाएंगे। ये लोग पांच साल से सिपर्फ विरोध करने का काम किए हैं और अब सब्जबाग देकर वोट हथियाना चाहते हैं, लेकिन जनता इनका जानती भी और पहचानती भी है। लिहाजा वे मन बचा चुकी है और सरकार एक बार पिफर से भाजपा की ही बनने जा रही है।

उपेंद्र बड़े भाई और नीरज, मस्त, रवीेंद्र मेरे गार्जियन- नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी छट्टू राम ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर अब मुझ खरा उतारकर दिखाना होगा। कहा कि जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे मेरे अंदर जोश का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र तिवारी मेरे बडे भाई है और सांसद नीरज शेखर, वीरेंद्र सिंह मस्त और रवींद्र कुशवाहा मेरे गार्जियन है। इन्हीं के मार्गदर्शन में चल रहा हूं और बेल्थरारोड विधानसभा में एब बार पिफर कमल खिलाकर ही दम लूंगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago