यूपी विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं। भाजपा ने अपने 30 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू को उम्मीदवार बनाया गया है।
रविशंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र हैं और तीन बार विधानसभा परिषद सदस्य रह चुके हैं। रविशंकर सिंह पूर्वांचल के चर्चित नेता है। क्षेत्र में लोग पप्पू भैया के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने बीटेक की शिक्षा हासिल की है।
रविशंकर सिंह के राजनैतिक करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले 2004 में सजपा प्रत्याशी के रुप में विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2009 में बसपा से चुनाव लड़ा और एमएलसी बने। तीसरी बार उन्होंने 2015 में सपा प्रत्याशी के रुप में बलिया स्थानीय निकाय से विधान परिषद के सदस्य बने।इसके बाद वह लंबे समय सपा में शामिल रहे। इसके बाद साल 2021 में वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने उन्हें बलिया से उम्मीदवार बनाया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…