Categories: बलिया

बलिया- ई-केवाईसी नहीं कराई तो किसानों की बढ़ेंगी मुश्किलें!..ऐसे कराएं ई-केवाईसी

बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी नहीं कराना किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। बावजूद किसान ई-केवाईसी कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया। ऐसा नहीं कराने पर 31 मार्च के बाद अप्रैल में मिलने वाली योजना की राशि रुक सकती है। उसके बाद भी किसान ई-केवाईसी कराने पर इतना जोर नहीं दे रहे जो आने वाले वक्त में उसकी ही परेशानी बढ़ा सकता है।

बता दें जिले में करीब 4 लाख 44 हजार किसान हैं, इसमें 40 फीसदी किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में 31 मार्च के बाद अप्रैल में मिलने वाली योजना की किस्त रुकने की संभावना है। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने की सलाह जिला कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने दी है। उन्होंने कहा है कि ई-केवाईसी करने की आसान प्रक्रिया है। किसान समय निकालकर ई-केवाईसी जरुर करा लें।

ऐसे कराएं ई-केवाईसी- किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यदि आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, या मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं है तो ऐसे किसान सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड करा लें। जिन किसानों के पास मल्टी मीडिया मोबाइल है और उनके आधार से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं, ऐसे किसान खुद पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं।

किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर प्रदर्शित होने वाले फार्मर कार्नर पर क्लिक करने के बाद मोबाइल स्क्रीन पर ई-केवाईसी सहित अन्य कई विकल्प दिखाई देंगे। किसान को ई-केवाईसी पर क्लिक करना होगा। एक डायग्राम खुलेगा, जिसमें किसान को अपना आधार नंबर डायल करना होगा। क्लिक करने पर आधार नंबर से जुड़े मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। यह ओटीपी नंबर मोबाइल स्क्रीन पर दिए गए विकल्प में भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही किसान की ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago