धारा 144 की किसे परवाह, बलिया में बेरोकटोक जारी है हरे पेड़ों की कटाई…..

बलिया डेस्क. लॉकडाउन की आड़ में पेड़ काटने का काम बेरोकटोक चल रहा है. कोरोना संकट के चलते जनपद में धारा 144 लागू है और तमाम प्रकार की आवाजाही व गतिविधियों पर रोक है, बावजूद वन माफिया आराम से सड़क के किनारे लगे पेड़ों को काटने के काम में मशगूल है. मौजूदा समय में जनपद के कई इलाकों में पेड़ काटने का काम बेरोकटोक जारी है, बावजूद इस ओर विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है.
लॉकडाउन के कारण बेशक जनपद में संचालित आरा मशीनें बंद पड़ी है, लेकिन वन माफिया पेड़ काटने के काम को बड़े ही आराम से अंजाम दे रहा है. सोमवार को शहर से महज चार से पांच किमी की दूरी पर नसीराबाद गांव स्थित नेशनल हाईवे के सामने इसी प्रकार पेड़ काटने का काम धड़ल्ले जारी था, इस दौरान जब कुछ पत्रकार उसकी तस्वीर लेने लगा तो पेड़ काटने वाले पेड़ को सड़क पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए. नसीराबाद की घटना को बानगीभर है, पूरे जनपद में इस समय लॉकडाउन की आड़ में हरे पेड़ों की कटाई का काम बेरोकटोक जारी है. गौर करने वाली बात यह है कि जब नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ कटवा गिरोह इतना सक्रिय है तो गांवों में यह गिरोह कितना सक्रिय होगा, इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं. गौरतलब हो कि जनपद में पेड़कटवा गिरोह बराबर सक्रिय रहता है, लेकिन जिला वन विभाग कभी भी इन गिरोह पर कार्रवाई नहीं करता है. सूत्र की मानें तो वन क्षेत्राधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत होती है.
वर्जन:
पेड़ कटने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो निश्चित तौर पेड़ काटने के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.
श्रद्धा यादव
जिला वन अधिकारी

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago