बलिया में Missing Cat के पोस्टर वायरल, खोजने वाले को मिलेगा इनाम !

बलिया डेस्क : बलिया में लापता बिल्ली के पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं। सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, पर है सोलह आने सच। पोस्टर में एक सफेद रंग की एक खूबसूरत सी बिल्ली बनी हुई है, जिसकी एक आंख भूरी और दूसरी ब्लू है।  कैट की तस्वीर के साथ उसकी पहचान भी बताई गई है।

साथ ही दो मोबाइल नंबर (9415658949, 8840096304) शेयर किया गया है, जिस पर सूचना मिलने पर जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि इस पोस्टर को सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें, ताकि जल्द से जल्द उसे खोजा जा सके।

बिल्ली जिसके लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है , वही जब हमने पोस्टर पर दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर इस बारे में जानने की कोशिश की तो पालतू बिल्ली की मालिक कुंवर मनोज कुमार सिंह ने बताया की जो पोस्टर वायरल हो रहे हैं वो हमने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है वह 3 दिन से तीखमपुर शारदा हॉस्पिटल के पास से गायब है।

तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मिलने पर हमने बिल्ली का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर आप को इस बिल्ली को बलिया में कहीं पाते हैं तो इस नंबर पर संपर्क करें। पहुचाने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago