बलिया में सुंदरता अभियान- जब सड़क पर उतर डीएम ने पेंटिंग कर की शुरुआत

बलिया डेस्क  : गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी चौराहों को भी सुंदर बनाने की पहल जिला प्रशासन ने की है। इसके लिए पहले तो हर चौराहों, खासकर जहां महापुरुषों की मूर्ति लगी है, उनकी अच्छे से साफ-सफाई कराई गई। उसके बाद अब रंगोली के जरिए चौराहों की सुंदरता को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार को टीडी कालेज चौराहे पर रंगोली बनाकर इसकी शुरूआत की। उनके साथ-साथ नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार और यातायात निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने भी कलर पेंटिंग कर इस अभियान का हिस्सा बने। कला शिक्षक इफ्तेखार खां की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा यह रंगोली बनाई जा रही है।

शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी ने नया चौक चौराहा, ओकडेनगंज, रेलवे स्टेशन होकर कुंवर सिंह चौराहे पर गए और देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चौराहे पर साफ-सफाई रख कर हम महापुरुषों का सम्मान कायम रख सकते हैं। जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी और नगरपालिका की जिम्मेदारी है कि इन चौराहों पर सफाई बनी रहे। एक बार फिर दोहराया कि कोई पोस्टर बैनर चिपकाए तो सख्ती से कार्रवाई हो।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago